UP Tarbandi Yojana 2024 : किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगा 60% तक सब्सिडी, इस तरह करे आवेदन

UP Tarbandi Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसे यूपी तारबंदी योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत, किसान अपने खेतों के चारों ओर सोलर प्लेट से संचालित तार लगवा सकते हैं, जो 12 वोल्ट के करंट से चलती है। यह करंट न तो पशुओं को हानि पहुंचाता है और न ही मनुष्यों को, लेकिन यह हल्का सा झटका देकर पशुओं को खेतों से दूर रखने में सहायक होता है।

यूपी तारबंदी योजना का मुख्य उद्देश्य फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार इस योजना के तहत तार फेंसिंग की लागत का 60% सब्सिडी के रूप में प्रदान करती है, जबकि किसानों को केवल 40% खर्च खुद वहन करना पड़ता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

योजना के प्रमुख लाभ: UP Tarbandi Yojana 2024

किसान अपने खेतों के चारों ओर 12 वोल्ट करंट वाला तार लगवा सकते हैं, जो आवारा पशुओं को दूर रखने में मदद करता है।

यह करंट पशुओं या मनुष्यों को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंचाता, सिर्फ हल्का सा झटका देता है।

योजना के तहत किसानों को 60% सब्सिडी मिलती है, जिससे उनकी लागत कम हो जाती है।

किसान आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पात्रता: UP Tarbandi Yojana 2024

  1. योजना का लाभ केवल यूपी के स्थाई निवासी और किसान ले सकते हैं।
  2. आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  3. आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  4. पहले से इस योजना का लाभ न लिया हो।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज: UP Tarbandi Yojana 2024

  1. आधार कार्ड
  2. खेत से संबंधित दस्तावेज
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. मोबाइल नंबर
  6. खसरा-खतौन
  7. बिजली का बिल
  8. बैंक खाता नंबर

आवेदन प्रक्रिया: UP Tarbandi Yojana 2024

  • यूपी की कृषि वेबसाइट upagriculture.com पर जाएं।
  • “टोकन जनरेट” विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • टोकन जनरेट विकल्प पर फिर से क्लिक करें।
  • पक्का बिल और अन्य उपयोगी जानकारी भरें।
  • बैंक से संबंधित जानकारी दें।
  • सभी जानकारी सबमिट करें।

इस प्रकार, यूपी तारबंदी योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है और किसान अपनी फसलों को आवारा पशुओं से सुरक्षित रख सकते हैं।

Digital Rupee Note: 1 जुलाई से चलेगी नई डिजिटल करेंसी! अब मिलेगा नोटो से छुटकारा, प्रक्रिया देखे!

Leave a Comment